- Hindi News
- चंदा इकट्ठा कर रहे युवक को लूटा, दो गिरफ्तार
चंदा इकट्ठा कर रहे युवक को लूटा, दो गिरफ्तार
उदयपुर | हिरणमगरीथाना क्षेत्र के पानेरियों की मादड़ी क्षेत्र में बीती रात चंदा एकत्रित कर रहे युवक से मारपीट कर चंदे की राशि लूट ली। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरपत सिंह ने बताया कि पानेरियों की मादड़ी निवासी विजय पुत्र अंबालाल मेनारिया नवरात्रि महोत्सव के लिए क्षेत्र में चंदा एकत्रित कर रहा था। सेक्टर 4 निवासी पंकज पुत्र मांगीलाल पानेरी और सेक्टर 8 निवासी हेमेन्द्र पुत्र अंबालाल चौधरी ने उसके साथ मारपीट कर चार हजार रुपए लूट लिए थे। मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को बस स्टैंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया।