गौवंश रक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा
गौवंश रक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा
उदयपुर | विश्वहिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग की ओर से विश्व हिंदू परिषद की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर गत दिवस सम्मेलन हुआ। विभाग के चैनसिंह सोलंकी ने बताया कि सम्मेलन में गौ वंश रक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही देशी गौ वंश को बचाने संवर्धन की कार्य योजना बनाई गई। अध्यक्षता वैद्य रामेश्वर लाल जणवा ने की। इस अवसर पर हकीम अब्दुल खां, रमाकांत शर्मा ने भी विचार रखे। धन्यवाद विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर अध्यक्ष बसंत चौबीसा ने दिया।
परिचयपुस्तिका का विमोचन
उदयपुर | बामसेफऔर भारत मुक्ति मोर्चा की ओर से सेक्टर 5 स्थित लश्करी अग्रवाल पंचायत समाज भवन में राज्य स्तरीय अधिवेशन हुआ। प्रचार मंत्री अजय खेराडिया ने बताया कि इस अवसर पर वाल्मिकी जाति परिचय पुस्तिका (उदयपुर ग्रामीण)का विमोचन किया गया। इस मौके पर आदिवासी एकता परिषद के अध्यक्ष सोमालाल कोटेड, शंकरलाल कटारा आदि उपस्थित थे।