मेनारिया नवयुवक मंडल की बैठक
मेनारिया नवयुवक मंडल की बैठक
उदयपुर | मेनारियानवयुवक मंडल की बैठक सोमवार काे हुई। सचिव राजेंद्र कुमार पानेरी ने बताया कि बैठक में मेनारिया समाज उदयपुर शहर के निर्वाचन प्रक्रिया के लिए समाज के सभी सदस्यों की मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन शीघ्र करवाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष चंद्रशेखर मेनारिया ने की। इस अवसर पर चेतन स्वरुप मेनारिया को निर्वाचन संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
महासभाकी बैठक 20 को इलाहाबाद में
उदयपुर | अखिलभारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 20 21 सितंबर को इलाहबाद में होगी। इसमें उदयपुर से डॉ. ओमप्रकाश भटनागर, देवेंद्र माथुर, कमलसिंह भटनागर, सूरजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. महिप भटनागर आदि सम्मिलित होंगे।
सुंदरकांडपाठ आज
उदयपुर | हरिदासजी की मगरी स्थित स्वामी चतुर्भुज हनुमान मंदिर में मंगलवार को झीलों के नव जल से प्रभुश्री के चरण पखारे जाएंगे। महंत इंद्रदेव दास ने बताया कि इस मौके पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा आदि अनुष्ठान होंगे।
अभ्यासवर्ग शिविर
उदयपुर | भारतीयसिंधु सभा राजस्थान के अभ्यास वर्ग के शिविर का समापन गत दिवस भीलवाड़ा में हुआ। प्रवक्ता हरीश चावला ने बताया कि शिविर में चित्तौड़ प्रांत के 128 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उदयपुर से सुरेश कटारिया आदि ने भाग लिया।