- Hindi News
- जन्मोत्सव पर गज लक्ष्मी के दर्शन और आरती में उमड़े भक्त
जन्मोत्सव पर गज लक्ष्मी के दर्शन और आरती में उमड़े भक्त
आश्विनकृष्ण अष्टमी परसोमवार को महालक्ष्मी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के भट्टीयानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी के प्राचीन मंदिर में सुबह से आधी रात उत्सवी रंगत रही। संध्या आरती के साथ ही आधी रात महाआरती में सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी रही।
श्रीमाली समाज की ओर से कुलदेवी महालक्ष्मी के मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर दर्शनार्थियों की आवाजाही का दौर सुबह से ही शुरू हो गया, जो आधी रात तक जारी रहा। सुबह षोडशोपचार पूजा के साथ महालक्ष्मी का अभिषेक, दोपहर में विशेष हवन में आहुतियों का दौर चला। सिरोही के पंडितों ने हवन पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। रात 12 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। इससे पहले माताजी को आकर्षक शृंगार धराया गया था। आरती के समय मंदिर के अंदर और बाहर भक्तों की अपार भीड़ रही। भक्तजन डंके, घंटी की धुनों के साथ महालक्ष्मी आरती बोलते हुए भक्ति में रमे रहे। मंदिर परआकर्षक सजावट की गई।
महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को जन्मोत्सव की महाआरती में शामिल श्रद्धालु (बाएं) आरती करते पुजारी। फोटो: भास्कर
‘हे जगदंबे माता शेरांवाली...’
सेक्टर 11, अग्रवाल धर्मशाला के पीछे पार्क में स्थित महालक्ष्मी मन्दिर में महालक्ष्मी जन्मोत्सव मनाया गया। पुजारी राजेश आमेटा ने बताया कि जन्मोत्सव के मौके पर माताजी को विशेष शृंगार भोग धराया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही। महिला समिति की ओर से कीर्तन किए गए। पशुपति नाथ मंदिर समिति के भंवर सिंह चौधरी, नंदलाल लावटी, कन्हैयालाल माहेश्वरी, भैरव सिंह परिहार, कंचन देवी परिहार, कन्हैयालाल लोढ़ा आदि मौजूद रहे।
जन्मोत्सव आयोजनों में शाम को सुंदरकांड पाठ के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। रात नौ बजे से भजन संध्या शुरू हुई, जिसमें कलाकारों ने माताजी के भजनों की विशेष प्रस्तुतियां दी। गायकों ने ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये...’, ‘जय आदि शक्ति जगदंबे...’, ‘हे जगदंबे माता शेरांवाली...’, ‘सर को झुका ले शेरांवाली को मना ले...’ आदि कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।
सेक्टर 11 में भी मना जन्मोत्सव