पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने दिखाया उत्साह

महिलाओं ने दिखाया उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रवासीअग्रवाल समाज समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत फतहपुरा फील्ड क्लब पर आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।

मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि परमेश्वर अग्रवाल, नारायण सेवा संस्थान के प्रशान्त अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, समाज के अध्यक्ष श्याम सुंदर गोयल, मंत्री रवींद्र अग्रवाल, जयंती मुख्य संयोजक सुनील बंसल, महिला समिति की अध्यक्ष वीणा अग्रवाल आदि ने किया। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब संजीव अग्रवाल को प्रदान किया गया। डॉ. बी.एल. दाणी, के. एम. जिंदल, रविकांत पोद्दार, जयकिशन पित्ती ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की प्रतियोगिताओं में भाग लेतीं महिलाएं। भास्कर