पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात सौ 12 मरीजों को दी मुफ्त औषधि

सात सौ 12 मरीजों को दी मुफ्त औषधि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखाड़ा प्रदर्शन के साथ निकली रैली

कानोड़ | शिवसेना की ओर से सोमवार को वाहन रैली निकाली। नगर प्रमुख जयदीप त्रिवेदी ने बताया कि दोपहर 12 बजे बड़वाई स्थित महालक्ष्मी फिलिंग स्टेशन से अखाड़ा प्रदर्शन के साथ शिव-सैनिकों ने नगर में धूमधाम से जुलूस निकाला। कोर्ट चौराहा, बस स्टैंड, बापू बाजार, गांधीचौक सहित मुख्य चौराहो पर कार्यकर्ताओं ने कई हैरतअंगेज कारनामे बताए। जय भवानी, जय भवानी..., जय शिवा सरदार की जय महाराणा प्रताप की..., राणा की जय-जय शिवा की जय आदि गगनभेदी जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। वहीं तलवारबाजी, चक्करी, पट्टा चलाकर अखाड़ा के पहलवानों ने दर्शकों को अचंभित किया। वाहन रैली अखाड़ा प्रदर्शन के साथ जुलूस शाम 5 बजे तक चलता रहा।

उदयपुर| शिवाजीनगर सामुदायिक केंद्र में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के तहत सोमवार को 712 मरीजों को परामर्श देकर निशुल्क औषधि दी गई। प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि मस्सा, भगंदर के रोगियों का क्षारसूत्र विधि से डॉ. दिलखुश सेठ, डॉ. जयंत कुमार व्यास, डॉ. पुष्करलाल चौबीसा, डॉ. लक्ष्मीकांत आचार्य, डॉ. अजेय सोनी ने ऑपरेशन किए। ऑपरेशन 16 17 सितंबर को भी किए जाएंगे। ऑस्टियोपोरोसिस की निशुल्क जांच परामर्श के साथ महिलाओं मे होने वाले रोगों का उपचार भी विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। मेयर रजनी डांगी एवं आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. अरुण प्रकाश व्यास ने शिविर का अवलोकन किया।

गुणीचिकित्सा शिविर का समापन

उदयपुर|राष्ट्रीयगुणी मिशन की ओर से मेगा गुणी चिकित्सा शिविर का समापन साेमवार को हुआ। अंतिम दिन 340 रोगियों ने इलाज करवाया और 220 ने परामर्श लिया। कुंभलगढ़ से आए गुणी वरदा राम ने पाइल्स, पथरी, चर्मरोग, गांठ आदि रोगों का उपचार किया। इसमें 106 रोगी लाभान्वित हुए। कड़िया के गुणी ओमदास ने कान, गला, नाक, माइग्रेन आदि के 65 मरीजों को उपचार दिया। खेरवाड़ा के गुणी देवीलाल ने गठिया, मधुमेह, दमा के 123 रोगियों का उपचार किया, जबकि झाड़ोल से आए मांगीलाल ने ताजा कंद-मूल से 62 से अधिक रोगियों को लाभान्वित किया। शिविर में प्राकृतिक उत्पाद शहद, जामुन सिरका, ग्वारपाठा जूस आदि भी खूब पसंद किए गए। सचिव वैद्य जिया लाल ने बताया कि शहरवासियों का उत्साह देखते हुए मिशन अक्टूबर से हर महीने की 1-5 तारीख तक यह आयोजन करेगा।

शिवाज