पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असुविधा होने पर वन विभाग में शिकायत

असुविधा होने पर वन विभाग में शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| वनविभाग की आेर से टूर ऑपरेटर द्वारा आयोजित किए गए ईको टूर पर हुई असुविधा के चलते नेचर लवर्स ने विभाग में शिकायत पत्र भेजा है। रविवार को ईको टूर पर रावली-टाडगढ़ गए नेचर लवर्स ने बताया कि बुकिंग के दौरान हमें क्षेत्र और वनस्पति की जानकारी देने के बारे में बताया था, लेकिन टूर पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। खाने आैर पानी को लेकर भी असुविधा हुई। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों का कहना है मौसम के कारण असुविधा हुई है।

पशुधनसहायक प्रशिक्षण शुरू

उदयपुर|उदयपुरसंभागमें कार्यरत नवपद स्थापित पशुधन सहायकों का कृत्रिम गर्भाधान तकनीक का 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में शुरू हुआ। संस्थान के उपनिदेशक डॉ. राकेश पोखरना ने बताया कि शिविर में 30 पशुधन सहायकों को नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।