पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ोल में मासूम बेटी के साथ दंपती नदी में बहा, युवक की जान बची

झाड़ोल में मासूम बेटी के साथ दंपती नदी में बहा, युवक की जान बची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर, खेलते हुए टब में डूब गई मासूम

क्षेत्रके वीरपुरा गांव में सोमवार की रात साढ़े 8 बजे मासूम बेटी के साथ बाइक पर जा रहा दंपती नदी में बह गया। युवक ने जैसे तैसे कर जान बचा ली, लेकिन मां-बेटी बहकर आगे निकल गए। तीन गांवों के ग्रामीणों ने आधी रात तक तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया है। युवक को उदयपुर रेफर कर दिया है।अोगणा एसएचओ शंभूसिंह ने बताया कि मादा निवासी लहर सिंह (28) पुत्र आेम सिंह देवड़ा, प|ी तारा कुंवर (26) ढाई साल की मासूम बेटी गीता के साथ ससुराल आदोकावास जा रहा था। वीरपुरा के पास नदी की रपट पार करते समय नदी का बहाव तेज हाे गया। बाइक सहित तीनों नदी में बह गए। ओम सिंह बाहर निकल आया, लेकिन बेटी प|ी कहीं नहीं दिखे। शेष| पेज 6

लहरसिंहने शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर गए। रात 9 बजे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल लहर सिंह को ओगणा हॉस्पिटल पहुंचाया जहां से उदयपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद वीरपुरा सहित मादा, अदोकावास गांवों के करीब दो सौ लोग मौके पर पहुंच गए। आधी रात तक तलाशी बचाव अभियान जारी रहा।