पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 12.55 पर छलका वल्लभनगर बांध

रात 12.55 पर छलका वल्लभनगर बांध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | उदयसागरसे आवक बनी रहने से साढ़े 19 फीट भराव क्षमता वाला वल्लभनगर बांध रात 12.55 बजे छलक गया। इस बांध के ओवरफ्लो से चित्तौड़ जिले में स्थित बड़गांव बांध भरेगा। वल्लभनगर बांध के जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। इधर, शहर में दोपहर धूप खिली और बूंदाबांदी हुई। इसी समय उमरड़ा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बीती रात उदयसागर के आसपास पौन इंच पानी बरसा। उदयसागर में आवक बनी रहने से इसके गेट सोमवार को भी खुले रखे गए।