पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमेरिका में प्रस्तुति देने लोक कला मंडल का दल रवाना

अमेरिका में प्रस्तुति देने लोक कला मंडल का दल रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयलोक कला मंडल का कठपुतली दल अमेरिका कनाडा के लिए रवाना हुआ। दल नाटिका स्वामी विवेकानंद का प्रदर्शन करेगा।

संस्था के मानद सचिव रियाज तहसीन सहायक निदेशक गोवर्धन सामर ने बताया कि दल में 14 सदस्य हैं, जो वहां के कई शहरों में प्रदर्शन करेंगे। स्वामी विवेकानंद पर नाटक का अंग्रेजी संस्करण न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, टोरंटो सहित 15 शहरों में परफॉर्म किया जाएगा। दल नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन, संस्कृति मंत्रालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सौजन्य से विदेश यात्रा पर जा रहा है। गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद के जीवन प्रसंगों पर आधारित कठपुतली शो को शहर में भी खूब सराहा गया था। इसकी प्रस्तुतियाें में स्वामीजी के कई संदेश दिए जाते हैं।