पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धमकी भरा कॉल करने वाला आसाराम समर्थक हुआ फरार

धमकी भरा कॉल करने वाला आसाराम समर्थक हुआ फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एयरपोर्ट पर विजिलेंस सर्विलेंस चौकस

उदयपुर | एयरइंडिया की उड़ानें बंद कर देने तबाही मचाने के धमकी भरे फोन आने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गई हैं। मेन गेट पर सुरक्षा बल तैनात करते हुए विजिलेंस तथा सर्विलेंस कड़ी कर दी है। चार जवान हाईवे गेट पर तैनात किए गए हैंं जिनमें दो डबोक थाने के तथा दो सीआईएसएफ के हैं। हाईवे से एयरपोर्ट टर्मिनल के बीच स्थित सुरक्षा चौकी पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है। पार्किंग एरिया में टैक्सी तथा निजी कारें खड़ी करने से पूर्व मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग के अराइवल डिपार्चर गेट के बाहर सीआईएसएफ के अलावा पुलिस के सिपाही भी लगाए गए हैं।



टर्मिनल के बाहर स्थित कैंटीन पर भी सुरक्षा कर्मियों की नजर है। यात्रियों के साथ उनके लगेज की जांच कड़ी कर दी है। सादे वेश में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

सोमवार को एयर इंडिया की दिल्ली से मुंबई तक चलने वाली उड़ान एआई 471 तथा मुंबई से दिल्ली उड़ान एआई 472 का संचालन सामान्य रूप से हुआ। उदयपुर से संचालित होने वाली जेट कनेक्ट तथा स्पाइस जेट के विमानों का संचालन भी आम दिनों की तरह हुआ। अवकाश पर गए महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल वर्मा सोमवार को उदयपुर लौट आए। उन्होंने विशेषाधिकारी विनय दाहिमा के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। फोन पर धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ भी बताने से इंकार करते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि डबोक पुलिस जांच कर रही है।