पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में 25 सितंबर से चलेगा स्वच्छ भारत अभियान

शहर में 25 सितंबर से चलेगा स्वच्छ भारत अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | स्वच्छभारत के तहत शहर में स्वच्छता अभियान 25 सितंबर से चलेगा। इसे लेकर साेमवार को नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक जैन ने स्थानीय निकायों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए। जैन ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलने वाले इस अभियान में स्वच्छता का काम प्रमुखता से होगा। इसमें सड़कों के साथ ही सरकारी अस्पताल, सरकारी ऑफिस, पब्लिक टॉयलेट, शैक्षिक संस्थान भवनों की भी सफाई होगी। अभियान में आमजन को भी साथ लिया लाएगा। लोगों को सार्वजनिक स्थानों की सफाई को लेकर जागरूक करने के साथ शपथ भी दिलाई जाएगी। इसको लेकर जल्द ही कलेक्टर की अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक होगी। वीसी में यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ भी मौजूद थे।