- Hindi News
- ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आज वन विभाग निकालेगा रैली
ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आज वन विभाग निकालेगा रैली
उदयपुर | वनमंडल उत्तर की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर मंगलवार को जाग्रति रैली निकाली जाएगी। इसमें गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं रेजिडेंसी स्कूल के 250 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जो विभिन्न स्लोगन के जरिए लोगों को ओजोन लेयर संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। सुबह 10.30 बजे सीसीएफ के.के. गर्ग रैली को रवाना करेंगे।
रैली मोहता पार्क से शुरू होकर सहेलियों की बाड़ी, सुखाड़िया सर्कल, मधुबन होते हुए सूचना केन्द्र पर सम्पन्न होगी। सूचना केन्द्र की आर्ट गैलरी में पर्यावरण एवं ओजोन परत के प्रभाव संबंधी पोस्टर्स प्रदर्शनी लगेगी।