- Hindi News
- छात्र वर्ग में टोंक और छात्रा में जयपुर चैम्पियन
छात्र वर्ग में टोंक और छात्रा में जयपुर चैम्पियन
शिक्षाविभाग की 59 वीं राज्य स्तरीय स्कूली (अंडर-14) लॉन टेनिस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में टोंक और छात्रा वर्ग में जयपुर की टीम चैम्पियन रही। इसी तरह व्यक्तिगत स्पर्धा छात्र वर्ग में कुणाल (टोंक) और छात्रा वर्ग में रेने (जयपुर) विजेता बनी। वहीं मेजबान टीम छात्रा वर्ग में चतुर्थ स्थान पर रही। व्यक्तिगत इवेंट में शिवांजलि गुर्जर भी चौथे स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
फुटबॉलका फाइनल आज
लीगमुकाबलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली मेजबान उदयपुर टीम को 59 वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। के.पी स्कूल की मेजबानी में खेली जा रही प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए एक तरफा़ मुकाबले में श्रीगंगानगर ने उदयपुर को 3-1 से शिकस्त दी। इधर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अजमेर ने नागौर को 3-0 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला मंगलवार को सुबह 9 बजे खेला जाएगा। इसके बाद होने वाले पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्तौड़ सांसद सी.पी जोशी होंगे।
बास्केटबॉल में खेलेंगे 12 खिलाड़ी
शिक्षाविभाग की जिला और स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर सीपीएस स्कूल के 12 खिलाड़ियों का चयन स्कूली नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। साथ ही प्रशिक्षक प्रेमशंकर और अगजद अहमद को भी 25 सितंबर से बेंगलुरू में शुरू होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए नियुक्त किया गया है। इधर राउमावि चीरवा के शारीरिक शिक्षक चुन्नीलाल चंदेरिया को राष्ट्रीय चयनकर्ता नियुक्त किया है। चंदेरिया 19 सितंबर से हनुमानगढ़ में शुरू होने वाली स्टेट क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगे।
स्टेटहैंडबॉल के लिए चयन
स्कॉलर्सएरिना की 5 खिलाड़ियों का चयन स्टेट हैंडबॉल स्पर्धा के लिए जिला टीम में किया गया है। इनमें हार्दवी मेनारिया, दिव्या मेनारिया, तीर्था पवित्रन, आंचल मेनारिया और निकिता जैन शामिल हैं। उधर डीपीएस की तैराक गौरवी सिंघवी का चयन भी स्टेट स्विमिंग टूर्नामेंट के लिए किया गया है। जिला प्रतियोगिता में गौरवी ने तीन स्वर्ण पदक चैम्पियनिशप हासिल की थी।
स्टेट लॉन टेनिस छात्र वर्ग की विजेता टोंक।
स्टेट लॉन टेनिस छात्रा वर्ग की विजेता जयपुर टीम।