पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला एथलेटिक्स में सेंट एंथोनी स्कूल का दबदबा

जिला एथलेटिक्स में सेंट एंथोनी स्कूल का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| शिक्षाविभाग की जिला स्तरीय 59 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सोमवार को गांधी ग्राउंड पर हुए मुकाबलों में सेंट एंथोनी स्कूल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 100 मीटर में भवेता, वैशाली जैन, लंबी कूद में सिमरन नेगी कार्तिक जैन पहले स्थान पर रहे। परिणाम- 100 मीटर अंडर-17 कमलेश कुमार रेलवे ट्रेनिंग स्कूल, अंडर-19 में नारायणलाल मीणा गुरु गोविंद स्कूल, 1500 मीटर (अंडर-19) सोनू मंसूरी उमावि नवानिया, चंपालाल रेलवे ट्रेनिंग स्कूल, 1500 मीटर (अंडर-17) सोनिया कुमारी मीणा पीपली राजेंद्र व्यास गुरूनानक, लंबी कूद (17 वर्ष) केसर डांगी महाराज की खेड़ी प्रशांतम रेयान स्कूल, त्रिकुद (अंडर-19) प्रेमकुमार मीणा फतह स्कूल पहले स्थान पर रहे। अंडर-14- 100 मीटर में राजवर्धनसिंह डीपीएस भावना कुमारी तुलसी अमृत कानोड़, लंबी कूद कालूलाल राउप्रावि रणछोड़पुरा विनिता मॉडल स्कूल ढीकली, गोला फैंक में दिनेश डांगी नांदवेल कमला खोकरिया राउप्रावि करेल प्रथम रहे।

जिला एथलेटिक्स में जंप करता खिलाड़ी।