पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध में शिवानी और पत्र वाचन में खेमराज प्रथम

निबंध में शिवानी और पत्र वाचन में खेमराज प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निबंध में शिवानी और पत्र वाचन में खेमराज प्रथम

उदयपुर|सामाजिकविज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में प्रथम विश्वयुद्ध के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में लिटरेचर एंड फस्ट वर्ल्ड वार विषय पर विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएं हुई। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सीमा मलिक ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में शिवानी शर्मा, पत्रवाचन प्रतियोगिता में खेमराज गाडरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. प्रदीप त्रिखा, प्रो. नफीसा हातिमी, प्रो. मोहम्मद फारूख बक्षी, खुशपाल गर्ग आदि ने विचार रखे।

चित्रकलाप्रतियोगिता में भावेश प्रथम

उदयपुर|कम्प्यूटरचाइल्ड एकेडमी में शनिवार को चित्रकला कविता प्रतियोगिता हुई। प्रधानाध्यापिका सीमा कुमावत ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में भावेश साहू कविता प्रतियोगिता में सलोनी टेलर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कल

उदयपुर|आरएमवीगर्ल्स कॉलेज में सोमवार को अंतर विद्यालय प्रश्नोत्तरी स्पर्धा होगी। 12 टीमें भाग लेंगी।