पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेनारिया युवा सम्मेलन आज आवरीमाता में

मेनारिया युवा सम्मेलन आज आवरीमाता में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौडगढ . मेनारियानवयुवक संघ द्वारा 28 सितंबर रविवार को होने वाले सम्मेलन की आयोजन समिति की मीटिंग जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य कार्यकारी सदस्य अभिषेक मेनारिया लोकेश मेनारिया ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से मेनारिया ब्राह्मण समाज, धर्मशाला आसावरा माता में होने वाले सम्मेलन में उदयपुर, प्रतापगढ़, नीमच सहित जिले के युवा भाग लेंगे। मुख्य अतिथि अभा मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत लाल मेनारिया, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री भैरूलाल मेनारिया एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डालचंद मेनारिया करेंगे।





पीनू मेनारिया अविनाश मेनारिया ने बताया सभी क्षेत्रों के युवाओं को आमंत्रित किया गया।