स्टार होटलों की एसीबी जांच शुरू
निर्माण निषेध मामला : शिकायतमें थे नियमों के विपरीत कंस्ट्रक्शन कराने के आरोप
झीलकिनारे निर्माण निषेध क्षेत्र में स्थित सितारा होटल लक्ष्मी विलास, रेडिसन लीला पैलेस में हुए निर्माण की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। 2012 में एसीबी मुख्यालय भेजी गई शिकायत में यहां नियमों के विपरीत निर्माण का आरोप लगाया गया था। टीम ने होटलों सहित नगर निगम, यूआईटी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल से दस्तावेज तलब किए हैं।
एसीबी के एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि वर्ष 2012 में शहर के राजेंद्र राजदान अंबालाल नायक ने इन होटलों में स्वीकृति के विपरीत निर्माण, सेट बैक नहीं छोड़ना जैसी शिकायतें की थीं। तीनों होटलों के दस्तावेजों की जांच के बाद निगम यूआईटी के तत्कालीन अधिकारियों से भी जवाब तलब किए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि लक्ष्मी विलास पैलेस के सस्ते बेचान के मामले में सीबीआई पहले ही जांच कर रही है। शिकायत करने वाले अंबालाल नायक ने बताया कि एसीबी में हमने जो शिकायत की थी उस पर दो साल बाद जांच सौंपी गई है। उम्मीद है कि इसकी गंभीरता से जांच होगी। इस मामले में हम एसीबी को सहयोग देने को तैयार हैं।
> यूआईटी निगम ने निर्माण निषेध नियम 2000 की पालना नहीं करवाई।
> नियम के बावजूद होटल समूह ने पर्यावरण शुल्क जमा नहीं करवाया है।
> निर्माण के दौरान सेट बैक छोड़ने के नियम की पालना क्यों नहीं करवाई गई।
> एक होटल ने तो सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
एसीबी इन शिकायतों की करेगी जांच