पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा

अग्रसेन जयंती पर कल निकलेगी शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर |श्री अग्रसेनजयंती महोत्सव समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5138वीं जयंती पर गुरुवार को शोभायात्रा निकलेगी। आरएमवी स्कूल परिसर में निकलने वाली शोभायात्रा झीणीरेत, लखारा चौक, मंडी, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल मार्ग से गुजरेगी। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन, कुलदेवी लक्ष्मी, शिव-पार्वती, महाराज अग्रसेन के 18 पुत्रों की झांकी सजाई जाएगी। आयोजन में अग्रवाल समाज की पांचों पंचायत अग्रवाल वैष्णव पंचायत, प्रवासी अग्रवाल समाज, लश्करी अग्रवाल समाज, अग्रवाल दिगंबर जैन समाज, धानमंडी अग्रवाल समाज की भागीदारी रहेगी।





शोभायात्रा से पहले हवन किया जाएगा। आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब चंद कटारिया झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे।