श्रीमद् भागवत कथा 6 से
श्रीमद् भागवत कथा 6 से
उदयपुर | बड़गांवक्षेत्र में प्रताप गौरव केंद्र के पास स्थित श्रीमाली समाज के संस्कार भवन में 6 अक्टूबर से श्रीमद् भागवत कथा शुरू होगी। श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ के अध्यक्ष प्रेमशंकर बोहरा ने बताया कि कथा का समापन 12 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरीश व्यास को संयोजक बनाया गया है।