- Hindi News
- 12 दिन में होंगे नमोकार मंत्र के 3.33 करोड़ जाप
12 दिन में होंगे नमोकार मंत्र के 3.33 करोड़ जाप
\\\"इरादे मजबूत हों तो सफलता तय\\\'
आचार्यशांतिसागर के सानिध्य में नमोकार महामंत्र जाप्यानुष्ठान, महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ 25 सितंबर से टाऊनहाल प्रांगण में शुरू होगा, जो 6 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 251 जोड़े सौधर्म इन्द्र विधान संपन्न करेंगे, वहीं 701 जोड़े नमोकार मंत्र जाप्यानुष्ठान करेंगे। महोत्सव को लेकर बुधवार को भजन संध्या होगी, वहीं गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकलेगी। पूरे अनुष्ठान में कुल 3 करोड़, 33 लाख, 33 हजार 333 नमोकार मंत्र जाप होंगे।
ये जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि निवाई (टोंक) के प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेश चन्द्र शास्त्री के निर्देशन में आयोजन होगा। शांतिलाल नागदा ने बताया कि आयोजन को लेकर टाऊनहाल में पच्चीस हजार फीट का डोम बनाया गया है। सुबह से पूजा अनुष्ठान, 9 बजे प्रवचन और शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। गौरवाध्यक्ष चंदनलाल छापिया ने बताया कि आयोजन में देशभर से श्रावकों की भागीदारी रहेगी। सुमतिलाल दुदावत ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रावकों के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न धर्मशालाओं में की गई है। जनकराज सोनी ने बताया कि आयोजन 25 सितम्बर सुबह 7 बजे कृषि उपज मंडी से शोभायात्रा के साथ शुरू होगा, जिसमें 251 पालकियां होगी, 251 सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी, श्रीजी को शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल पर लाया जाएगा।
‘एकशाम गुरुदेव के नाम’ सांस्कृतिक संध्या आज : जाप्यानुष्ठानको लेकर बुधवार को ‘एक शाम गुरूदेव के नाम’ सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें भोपाल के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन स्थल पर सम्मेद शिखर की प्रतिकृति बनाई गई है।
जैसी मानसिकता वैसा व्यक्तित्व
अंबामातामें महावीर साधना स्वाध्याय समिति में मुनि निपुण र| विजय ने कहा कि जैसी मानसिकता होती है, उसका व्यक्तित्व भी वैसा ही बनता है। बेहतर व्यक्तित्व ही जीवन की बेहतरीन कमाई है।
ज्ञान का महात्म्य सर्वोत्कृष्ट
सेक्टर11, आदिनाथ भवन में आचार्यश्री कनकनन्दी ने कहा कि जीवों को दर्शन पूर्वक ज्ञान होता है। जो केवली भगवान है, उनके ज्ञान दर्शन दोनों एक ही समय में होते हैं। इसलिए ज्ञान का महात्म्य सर्वोत्कृष्ट है। भंवरलाल मुण्डलिया ने बताया कि आदिनाथ भवन में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावकों की म