गिरावट थमी, चांदी 600 रुपए तेज
जयपुर/उदयपुर| सोने-चांदीमें जारी गिरावट का दौर मंगलवार को थम गया और त्योहारी खरीद निकलने से इनके भाव बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर भी घटे भावों पर लिवाली निकली। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी 600 रुपए और सोना 370 रुपए सुधर गए। चांदी (999) इस बढ़त के साथ 39,800 रुपए और चांदी रिफाइन भी इतनी ही तेजी के साथ 39,700 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। कलदार 79,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर स्थिर रहा। उधर, सोना जेवराती बढ़कर 25,650 रुपए और सोना स्टैंडर्ड भी 27,280 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया।
वैश्विक स्तर पर आठ माह का निम्न: वैश्विक स्तर पर मजबूती के समर्थन से एमसीएक्स पर सोना एक फीसदी तेज बोला गया। कारोबारियों के अनुसार गोल्ड फ्यूचर आठ माह के निचले स्तर से उबर रहा है। एक दिन पूर्व लंदन में सोना 1208.40 डालर प्रति औंस पहुंच गया था जो इसका आठ माह का निम्न स्तर रहा है जो इसने दो जनवरी 2014 को छुआ था।
मंगलवार को यह 0.8 फीसदी सुधरकर 1225.13 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। भाव:- चांदी (999) 39,500, चांदी रिफाइन 39,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 79,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 26,850 रुपए, सोना जेवराती 25,500 रुपए, वापसी 24,900 रुपए प्रति 10 ग्राम।