न्यूज इनबॉक्स .
न्यूज इनबॉक्स .
अल्पसंख्यक शिविर में बने 2419 प्रमाण पत्र
उदयपुर.अल्पसंख्यकमामलात विभाग की ओर से आयोजित शिविरों की कड़ी में शनिवार को मल्लतलाई रजा कॉलोनी स्थित चिश्तिया गार्डन में शिविर लगा। आयोजन में करीब 4 हजार लोगों की भागीदारी रही, वहीं 2419 प्रमाण पत्र बनाए गए। जिला अधिकारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि शिविर में सात विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी सलीम मोहम्मद ने बताया कि आयोजन में पार्षद मोहम्मद अय्यूब, खलील मोहम्मद, मुस्लिम अली बंदूकवाला आदि भी मौजूद थे। अगला शिविर सोमवार को अलीपुरा स्थित रजा गार्डन में होगा।
इंटरनलएग्जाम का निर्णय वापस लेने की मांग
उदयपुर.इंटरनलएग्जाम वापस शुरू करने के खिलाफ छात्र संघर्ष समिति के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में छात्र प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कुलपति की गैर मौजूदगी में कुलसचिव से मिला। समिति के निखिल रांका ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि निजी महाविद्यालयों के दबाव में कुलपति ने इंटरनल एग्जाम का फैसला लिया है। यह विश्वविद्यालय के नियमित छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। प्राइवेट कॉलेज अपने छात्रों के इंटरनल परीक्षा में अच्छे अंक भेजते हैं, इसी वजह से उनका परिणाम सुखाड़िया से बेहतर रहता है। इसके विपरीत सुविवि में प्रोफेसरों की मनमर्जी से अंक दिए जाते हैं।
डाककर्मचारियों का अधिवेशन द्विवार्षिक चुनाव आज
उदयपुर.अखिलभारतीय डाक कर्मचारी यूनियन (पोस्टमैन, एमटीएस, ग्रुप डी कर्मचारी) का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को शास्त्री सर्कल डाकघर परिसर में होगा। इसी दौरान चुनाव कर नए पदाधिकारी चुने जाएंगे। अधिवेशन और चुनाव की तैयारियां शनिवार को हुईं। उम्मीदवारी को लेकर कर्मचारियों का समर्थन जुटाने का दौर चला। यूनियन के संभागीय सचिव मोहन लाल मेघवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले अधिवेशन में चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजस्थान परिमंडल अध्यक्ष मनोहर सेन रहेंगे। बी.एल. गौतम, विनय जोशी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में खंड शाखा का द्विवार्षिक प्रतिवेदन लेखा-जोखा पेश करने, संगठनात्मक गतिविधियों समस्याओं आदि पर चर्चा होगी।
निशुल्कअर्श-मस्सा भगंदर कैंप आज
उदयपुर.गुजरातपाइल्स एंड गेस्ट्रो केयर सेंटर की ओर से रविवार को