भगवान चित्रगुप्त की सीडी का विमोचन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गत दिवस इलाहबाद में हुई। इसमें उदयपुर से भी समाजजनों ने भाग लिया। महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भटनागर ने बताया कि बैठक में भगवान चित्रगुप्त की सीडी का विमोचन किया गया। बैठक में उदयपुर से देवेंद्र माथुर, डॉ. महीप भटनागर, सूरज कुमार श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।