सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला शुरू
उदयपुर| आरएनटीमेडिकल कॉलेज में शनिवार को मेडिसिन विभाग की ओर से सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यशाला हुई। उद्घाटन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. चंद्रा माथुर, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एच.एन.एस. भटनागर, डॉ. एच.के. बेदी, डॉ. डी.सी. कुमावत ने किया। आयोजन सचिव डॉ. बलदेव मीणा ने बताया कि अहमदाबाद से आईं डॉ. रुचा मेहता ने मोटापे से जुड़ी बीमारियों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम के साथ खान-पान पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
जयपुर से आए डॉ. बनवारी शर्मा ने बताया कि जोड़ों की बीमारी का समय पर इलाज नहीं करवाने से विकृतियां पैदा हो जाती हैं। अहमदाबाद के डॉ. श्रवण बोहरा ने लीवर की बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. उषा बोहरा ने पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज के बारे में बताया।