पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबाड़ सप्लायर्स की आईडी फोन नंबर रखने लगे व्यापारी

कबाड़ सप्लायर्स की आईडी फोन नंबर रखने लगे व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगरथाना पुलिस द्वारा चोरियों की रोकथाम के लिए कबाड़ से भरी गाड़ियों की पकड़ने की कार्रवाई के बाद व्यापारियों ने रजिस्टर मेंटेन करना शुरू कर दिया। व्यापारी रजिस्टर में कबाड़ का सामान सहित भेजने वाले का नाम, आईडी और मोबाइल नंबर भी लिख रहे हैं।

थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित ने बताया कि गत दिनों कार्रवाई के बाद सभी कबाड़ व्यापारियों से बैठक की थी, जिसमें उन्हें फैक्ट्री में आने वाला कबाड़ सामान की डिटेल सहित भेजने वाले की डिटेल का रजिस्टर मेंटेन करने के लिए कहा था। इसके अलावा फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। व्यापारियों ने रजिस्टर मेंटेन करना शुरू कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सहमति जताई है।

औचक निरीक्षक कर पुलिस मेंटेन रजिस्टर की मॉनीटरिंग भी कर रही है। गौरतलब है कि गत दिनों प्रतापनगर थाना पुलिस ने उदयपुर में अवैध रूप से रहे कबाड़ के सामान से भरे ट्रक पकड़ कर कार्रवाई की थी और कबाड़ मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।