फोटो- सब्जी मंडी में सफाई करते मेयर कोठारी अन्य।
उदयपुर. स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंगलवार को सवीना स्थित फल-सब्जी मंडी में पेसिफिक विवि के पीआईबीएस कॉलेज और सब्जी मंडी के युवा मंडल के साझे में मंडी परिसर में सफाई की गई। स्वच्छ अभियान में नगर निगम के मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने भी भागीदारी की और झाड़ू लगाकर सफाई की। इसके साथ ही मंडी परिसर के सभी व्यापारियों से मंडी को साफ सुथरा और गंदगी नहीं फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम में ग्लोबल बिजनेस मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के साथ मंडी के चेयरमैन मोड़सिंह सिसोदिया, कार्यवाहक सचिव संजय व्यास, युवा मंडल के अध्यक्ष मुकेश खिलवानी, पार्षद सुरेश यादव, पीआईबीएस के डॉ. महेंद्र सोजतिया ने भी भागीदारी की।