पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की मौत, घटनास्थल पर शव रखकर प्रदर्शन

युवक की मौत, घटनास्थल पर शव रखकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

गोगुंदा| थानाक्षेत्र के मादा गांव में सड़क किनारे मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। परिजनों ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगा कर कार्रवाई करने और मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लोगों को समझाइश कर शांत करा दिया गया है। शव पर चोट के निशान घटना स्थल के पास ही मिले मोबाइल के सीम कार्ड आईडी से ग्रामीणों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, सुबह नौ बजे मादा के ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी कि मादा गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने पहचान करवाई। युवक की पहचान गांव के ही पपीया (30) पुत्र खमाण गमेती के रूप में हुई। मृतक के काका उमा पुत्र लाल ने बताया कि पपीया कल शाम से ही घर से बिना बताए गया था। मंगलवार सुबह गांव की सड़क पर ही पपीया का शव मिला। एक बार तो पुलिस ने शव काे गोगुन्दा ले आकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। लेकिन परिजनों ग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे शव को घटना स्थल पर रखकर विरोध-प्रदर्शन किया। मृतक के खमाण माता फेफली बाई ने बताया कि उनका एक ही कमाउ पुत्र था। ग्रामीण कुमाराम, गंगाराम, पुनाराम, नारूलाल, नवाराम, पेमाराम ने बताया कि पुलिस ने उनसे कार्रवाई करने की बात कही है।

गांव वाले बोले-खराब सड़क से हुआ हादसा

एएसआई रमेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे में डम्पर के नीचे फंसे शव बाइक को निकाला जा सका। इसी बीच सूचना पर परिजन भी गए। आक्रोशित भीड़ ने देर शाम तक शव को नहीं उठाने दिया। विरोध दर्ज करा रहे ग्रामीण खस्ताहाल सड़क को हादसे का कारण बता रहे थे। परिजनों के लिए आर्थिक सहायता को लेकर निर्णय नहीं हो पाया। ग्रामीण डंपर मालिक, जिंक प्रबंधन और ठेकेदार से यह मांग कर रहे थे, लेकिन रकम को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे। सूचना पर सराड़ा उपखंड अधिकारी रणछोड़ लाल डामोर, टीडी, भालड़िया, नेवातलाई, सिंघटवाड़ा आदि पंचायतों के सरपंच, डीएसपी अशोक कुमार मीणा सहित सराड़ा, परसाद और टीडी थाना एसएचओ भी मय जाप्ता पहुंच गए। अधिकारियों ने देर शाम तक लोगों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। नतीजतन रात तक शव को मौके से नहीं उठाया जा सका।

गोगुंदा. घटनास्थल पर पड़ा शव और जमा भीड़। भास्कर

संबंधित से पूछताछ की जा रही है

डीएसपी