जीतो प्रीमियम लीग 20 21 को
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के उदयपुर चैप्टर द्वारा जीतो प्रीमियम लीग-2014 का आयोजन होगा। प्रतियोगिता 20 21 दिसम्बर को ठोकर चौराहा स्थित रेलवे ग्राउंड पर होगी। जीतो प्रीमियम लीग के संयोजक संजय भंडारी ने बताया कि टेनिस बॉल से जीतो लीग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता के लिए जैन समाज के युवा संगठन, कॉलोनीवासी अपनी-अपनी टीमें बनाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है। रजिस्ट्रेशन 15 दिसम्बर तक होंगे।