झाड़ोल. कस्बे के निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेरणाफला स्कूल की फाटक पिलर सहित बच्चों पर गिरने से दो स्कूली बच्चे गम्भीर घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उदयपुर के लिए रेफर किया गया।
स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 4 के 10 वर्षीय छात्र जसंवत कुमार पुत्र भेरूलाल डूंगरी कक्षा 2 के छात्र 8 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र केशुलाल डूंगरी घायल हो गए। दोनों घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कर 108 एम्बुलेंस से उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रेफर किया गया।