- Hindi News
- अतिक्रमण से दब गए पुराने फुटपाथ, 16 जगह नए बनेंगे
अतिक्रमण से दब गए पुराने फुटपाथ, 16 जगह नए बनेंगे
फुटपाथ हैं पर दिखते नहीं
हादसे : मृतकों में 48 फीसदी होते हैं पैदल चलने वाले, क्योंकि...
फुटपाथोंकोदुकानदारों, थड़ी वालों के कब्जों से मुक्त नहीं करवा पाया प्रशासन शहर में अब 16 जगह 11 किमी नए फुटपाथ तैयार करने की तैयारी में है।
सूरजपोल, देहलीगेट, सेवाश्रम, उदियापोल, फतहपुरा, शास्त्री सर्कल से अशोकनगर, प्रतापनगर, साइफन, कोर्ट चौराहा, मल्लातलाई, भुवाणा मार्ग, आयड़ से विवि मार्ग, हाथीपोल-अश्विनी बाजार, चेटक सर्कल पर नए फुटपाथ जो बने हैं उन्हें कब्जा मुक्त चौड़ा करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने टेंडर करने को कहा है। यह कदम सड़क पर बढ़ती वाहनों की आवाजाही और दुर्घटनाओं को देख उठाया गया है। अभी जहां फुटपाथ बने हैं वहां दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है या करवा रखा है। पूर्व कलेक्टर आनंदकुमार और तत्कालीन नगर परिषद आयुक्त बालमुकुंद असावा ने कब्जे हटाकर एफआईआर के निर्देश भी दिए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई और कब्जे होते रहे। नगर-निगम, यूआईटी, आरटीओ, यातायात पुलिस, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों को प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
शहर में कुल सड़कों के मुकाबले केवल 4 फीसदी सड़क पर ही फुटपाथ हैं। एक प्रतिशत मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं। इनकी चौड़ाई 2 मीटर से कम है।
विश्वविद्यालय मार्ग }नया फुटपाथ लेकिन दुकानदार, मकान मालिकों का अतिक्रमण।
देहलीगेटसे अश्विनी बाजार }नालेपर बने फुटपाथ पर दुकानदार रखते हैं सामान।
सूरजपोल से देहलीगेट }ज्यादातरहिस्से पर बैंक की पार्किंग और व्यवसायियों का अतिक्रमण
शास्त्रीसर्कल से आयड़ पुलिया }सब्जी, नारियल, फल विक्रेता तथा दुकानदारों का कब्जा।
48 पैदलयात्री {34 दुपहिया वाहन
11निजीसार्वजनिक वाहन {3 कार चालक
2बसचालक {2 साइकिल चालक
}सूरजपोल 53338
}देहलीगेट41173
}उदियापोल40202
}प्रतापनगर24494
}चेतकसर्कल 18530
}शास्त्रीसर्कल 18035
}हाथीपोल18035
}सेवाश्रम17188
}मल्लातलाई18576
}कोर्टचौराहा 16033
}फतहपुरा14077
}सब्जीमंडी10917
इन मार्गों पर रोज इतने पैदल राहगीर
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय संगठित अरबन मास ट्रांजिट कंपनी लिमिटेड की सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। शहर के प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ हैं, लेकिन कब्जे होने से राहगीर सड़क पर चलते हुए वाहनों की चपेट में जाते हैं।
अशाेकनगर में फुटपाथ प