- Hindi News
- खजुराहो 12 दिन बाद समय के ट्रैक पर, 15 मिनट लेट
खजुराहो 12 दिन बाद समय के ट्रैक पर, 15 मिनट लेट
उदयपुर | खजुराहोसे उदयपुर आने वाली खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को 12 दिन बाद अपने नियत समय से केवल 15 मिनट देरी से पहुंची। स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 6.45 बजे पहुंचती है। यह 7 बजे पहुंची तो यात्रियों एवं रेलवे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि 12 दिन से खजुराहो एक्सप्रेस चार से पांच घंटे देरी से उदयपुर पहुंच रही थी। कारण आगरा यार्ड में इंटरलॉकिंग सिस्टम का काम था। काम के दौरान नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम का उपयोग कर गाड़ी काे डायवर्ट होकर पास किया जा रहा था।