मौसम : दो डिग्री चढ़ा रात का पारा
उदयपुर | दो-तीनदिन से सर्द अहसास बढ़ने के बाद मंगलवार को तापमान फिर से बढ़ गया। दिन का तापमान 27.2 रात का 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को तापमान क्रमश: 24.8 : 9.5 था। आगामी 5 दिनों में जिले में आसमान साफ रहने की संभावना है। एमपीयूएटी के मौसम विज्ञान विभाग से जारी सूचना के तहत हवा की गति 3 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा के वेग से उत्तरी पूर्वी से उत्तरी पश्चिमी दिशा से चलने तथा अधिकतम तापमान 25 से 26 एवं न्यूनतम 8 से 9 रहने की संभावना है।