- Hindi News
- यूआईटी ने 26 प्लॉट की रखी बोली, नीलाम हुए चार
यूआईटी ने 26 प्लॉट की रखी बोली, नीलाम हुए चार
उदयपुर| भूखंडनीलामी के पहले दिन मंगलवार काे यूआईटी को खरीदार नहीं मिले। यूआईटी ने 26 भूखंडों की नीलामी रखी, लेकिन 4 ही नीलाम हो पाए। यूआईटी को 2 करोड़ 45 लाख की आय हुई। सबसे ऊंची बोली सेक्टर 9 सी ब्लॉक स्थित भूखंड संख्या 2 के लिए 2318 रुपए प्रति वर्ग फीट की दर से छूटी। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर (गोवर्धन विलास) बी ब्लॉक, सब सिटी सेंटर एल ब्लॉक, के ब्लाॅक एस ब्लॉक के व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी हाेगी।
22वाहनों के चालान बनाए : टीमोंने जिले में 22 वाहनों के चालान बनाए। डीटीओ कानसिंह परिहार ने बताया मंगलवार को क्षमता से अधिक माल परिवहन करने पर 8 तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 14 वाहनों पर कार्रवाई की गई। चार वाहनों से माल खाली करवाया गया। टीम ने एक लाख 65 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।