- Hindi News
- सुविवि : शारीरिक शिक्षा एडी भर्ती पर रोक
सुविवि : शारीरिक शिक्षा एडी भर्ती पर रोक
उदयपुर| सुविविकी ओर से फरवरी 2013 में निकाली गई शारीरिक शिक्षा सहायक निदेशक पद की भर्ती पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी। यूनिवर्सिटी ने फरवरी 2013 में शारीरिक शिक्षा सहायक निदेशक के तीन पदों भर्ती के लिए वेकेंसी निकाली थी। इसमें पीएचडी नेट कर चुके अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। छात्र संघ, विधानसभा, लोक सभा और नगर निगम चुनाव की आचार संहिताओं के चलते प्रक्रिया समय पर नहीं हो पाई। बीते दिनों में यूनिवर्सिटी की स्क्रीनिंग कमेटी ने फिजिकल फिटनेस जांच के लिए आवेदनकर्ताओं की सूची जारी की। इस पर रमणीक जैन अन्य ने कोर्ट में अपील की। उनका तर्क था कि भर्ती प्रक्रिया एक साल में भी पूरी नहीं हो पाई। ऐसे में वे भी आवेदन करने योग्य हैं, उन्हें भी प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। इस पर जस्टिस निर्मलजीत कौर ने भर्ती प्रक्रिया रोकने के आदेश दिए। इससे पहले वर्ष 2010, 2011 में भी इस पद की वेकेंसी निकाली गई थी, जो पूरी नहीं हो पाई थी।