- Hindi News
- रिवॉल्वर लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
रिवॉल्वर लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
उदयपुर| सूरजपोलथाना पुलिस ने किशनपोल में दबिश देकर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर एक अवैध रिवॉल्वर बरामद की है। आरोपी रिवॉल्वर कब्जे में रखकर किशनपोल में घूम रहा था।
थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर रजानगर (किशनपोल) निवासी मोहम्मद शाकिर उर्फ घोड़ा पुत्र मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार किया। उसे अवैध रिवॉल्वर जब्त की गई है। पूछताछ में शाकिर ने बताया कि नीमच निवासी फारूक यह रिवॉल्वर कुछ दिनों के लिए रखने की कहकर देकर गया था। ऐसे में नीमच पुलिस से फारूक का रिकॉर्ड मांगा गया है। शाकिर सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह डबोक में हुए करण सिंह हत्या कांड में भी शामिल था। इसके अलावा उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, नकबजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट के तहत 7 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे 26 मार्च को भी 650 मिलीग्राम स्मैक और चाकू के साथ पकड़ा था। आदतन अपराधी होने के कारण 22 जुलाई को सीआरपीसी की धारा 122 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जो विचाराधीन चल रहा है।
आरोपी शाकिर।