- Hindi News
- अपहरण के आरोपी गिरफ्त में, किशोरी का सुराग नहीं
अपहरण के आरोपी गिरफ्त में, किशोरी का सुराग नहीं
गुडलीइंडस्ट्रियल एरिया से 15 दिन पहले लापता हुई किशोरी का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने उसे साथ ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। परिजन संदेह जता रहे हैं कि आरोपियों ने किशोरी के साथ कोई घटना घटित कर उसे गायब कर दिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का अपहरण कर ले जाने के आरोपी गोगुंदा निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र भूर सिंह चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके सहयोगी कानजी का गुड़ा (इसवाल) निवासी हरि सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गुना के लिए बस में बैठाया था, घर नहीं पहुंची
पुलिसने बताया कि गुना (मध्यप्रदेश) निवासी किशोरी 24 नवंबर से कुछ दिन पूर्व ही भाई सुरेश के घर उदयपुर आई थी। यहां वह गुडली स्थित फैक्ट्री में काम करने लगी, जहां महेन्द्र से उसकी जान-पहचान हुई। महेंद्र 24 नवंबर को उसे शादी का झांसा देकर बाइक पर साथ ले गया। दोनों एक दिन हरिसिंह के घर रुके। महेन्द्र का पैर खराब होने के कारण किशोरी ने उससे शादी से इनकार कर दिया और घर वापस जाने की इच्छा जताई। इस पर महेन्द्र सिंह ने उसे 200 रुपए देकर गुना की बस में बैठा दिया, लेकिन किशोरी तो गुना पहुंची और ही भाई के पास लौटी।