स्वच्छता सप्ताह : 17 किलो पॉलीथिन जब्त
उदयपुर | स्वच्छतासप्ताह के तहत नगर निगम की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी देवेंद्र सैनी ने बताया कि नई पुलिया पर सफाई दूसरे दिन भी हुई। दूसरी ओर अलग-अलग जगह से 17 किलो पॉलीथिन जब्त कर 10 चालान बनाए गए। इधर वार्ड 19 के पार्षद महेश त्रिवेदी ने बताया कि अभियान के तहत वार्ड में बड़े नालों की सफाई का काम शुरू हुआ।