ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस की मांग
उदयपुर | ईदमिलादुन्नबी के मौके पर सूखा दिवस घोषित करने की मांग को लेकर अंजुमन तालीमुल इस्लाम की ओर से एडीएम प्रशासन ए.एम. अत्री को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि पिछली सरकार ने ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस रखने का अस्थाई आदेश निकाला था। ज्ञापन देते समय अंजुमन सेक्रेट्री रिजवान हुसैन, नायब सदर मुनव्वर अशरफ खान, कोषाध्यक्ष मंजूर अहमद, काबिना मेम्बर जहीरुद्दीन सक्का, नजर मोहम्मद, अकीलुद्दीन, शाहिद हुसैन, शफी मोहम्मद, नजर खान, हाजी शौकत हुसैन आदि मौजूद थे।