- Hindi News
- सेंट्रल जेल में शिविर, बंदियों को बताए विधिक अधिकार
सेंट्रल जेल में शिविर, बंदियों को बताए विधिक अधिकार
उदयपुर | सेंट्रलजेल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जेल परिसर में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सेवा सदस्य वकील रजनीत चित्तौड़ा ने बंदियों को उनके अधिकारों और योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान बंदी अध्यापक भागीरथ मल ने बंदियों को स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य संबंधी बातों की जानकारी दी। सदस्य परवीन बानो पठान ने महिला बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया।