कार पलटी, बांसवाड़ा निवासी महिला की मौत
पिंडवाड़ा (सिरोही)| नेशनलहाईवे 27 पर मंगलवार को उदयपुर से माउंट आबू घूमने जा रहे दो परिवार के लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने के फेर में हुआ। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह गौरव राठौड़ (25) पुत्र मनोहर सिंह राठौड़ निवासी सुखेर उदयपुर जितेंद्र भाट (26) पुत्र नारायणलाल निवासी बांसवाड़ा अपने परिवार समेत कार में सवार होकर उदयपुर से माउंट आबू घूमने जा रहे थे। इस दौरान पिंडवाड़ा के पास कांटल के समीप फोरलेन पर एक बंदर अचानक कार के सामने गया। बंदर को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार में सवार जितेंद्र भाट की प|ी सुमन (25) की मौके पर ही मौत हो गई
जबकि, गौरव राठौड़ उसकी प|ी श्वेता (25), जितेंद्र भाट, गजेंद्र कुमार (22) पुत्र रमेशलाल निवासी सुखेर गंभीर घायल हो गए। कार में गौरव राठौड़ का 6 माह का बेटा जितेंद्र भाट का 3 साल का बेटा भी सवार था, जिन्हें खरोंच तक नहीं आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिरोही रोड टैक्सी यूनियन के चालक मुकेश कुमार रावल अपनी कार लेकर मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों मृत महिला को कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडवाड़ा लेकर आए। यहां डॉक्टर्स ने गंभीर घायलों काे प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर कर दिया, वहीं सुमन शव पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
रेलिंग से टकराने के कारण हुई सुमन की मौत
घटना के दौरान कार असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में रेलिंग का एक हिस्सा कार में सवार सुमन के सिर से टकरा गया, जिससे सुमन को गंभीर चोट आई। इसी कारण सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सुमन के बाल खून रेलिंग पर लगे हुए थे।
मासूमों के खरोंच तक नहीं आई
हादसे के दौरान कार में जितेंद्र भाट का बेटा सचिन (3) तथा गौरव का 6 माह का बच्चा भी सवार था। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए तथा सवार सभी लोग घायल हो गए, लेकिन इन दोनों मासूमों के खरोंच तक नहीं आई।