- Hindi News
- भोजन नली से मुंह तक आए 10 सेमी अनुपयोगी अंग की सर्जरी
भोजन नली से मुंह तक आए 10 सेमी अनुपयोगी अंग की सर्जरी
भीलवाड़ासे आए एक मरीज के पेट से जुड़ा हुआ जबान जैसा अंग कुछ सालों से मुंह में दिख रहा था। जांच में पता चला कि जबान जैसी दिखने वाली ग्रोथ पेट से जुड़ी हुई है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर इस अंग की पीड़ा से मरीज बन्नालाल को छुटकारा दिला दिया है। एंडोस्कोपी, सीटी स्केन, एक्सरे आदि जांचों में पाया कि सांस नली के पास भोजन नली के अंदर से ही यह जुड़ा हुआ था। मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी। मुंह तक जाने के बाद बोलने में तकलीफ होने लगी थी। सर्जरी टीम में डॉ. केसी व्यास, डॉ. गौरव वधावन, डॉ.दीपक भोजवानी, डॉ. तरुण भटनागर, डॉ. प्रकाश औदिच्य, अजय चौधरी रवि कसारा, बिंदू थे।
हेमारटोमामें होता है ऐसा
सर्जरीविभाग के हेड डॉ. केसी व्यास ने बताया कि ऐसी स्थिति को हेमारटोमा कहते हैं। जन्म के समय शरीर में कोई टिश्यु रह जाता है जो पनपने लग जाता है। पीएमसीएच के प्रेसिडेंट डॉ. डी.पी.अग्रवाल ने दुनिया में मेडिकल साइंस के सामने ऐसा पहला केस होने का दावा किया है। डॉक्टर्स की टीम इस केस के रिसर्च में जुट गई है।