तीन माह बाद यूआईटी में जनसुनवाई आज
मतदाता सूचियों में 15 अक्टूबर से जुड़ेंगे नाम
उदयपुर | विधानसभाचुनाव की मतदाता सूचियों में 15 अक्टूबर से नाम जोड़े जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग पुनरीक्षण अभियान चलाएगा। इसमें वे युवा नाम जुड़वा सकेंगे, जो एक अक्टूबर को 18 साल के हो गए हैं। इसी प्रकार जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में नहीं हैं, वे भी नाम जुड़वा सकेंगे। सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को होगा। इसके साथ नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के आवेदन कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव विंग में किया जा सकेगा। यह काम 10 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद मतदाता सूचियां ग्रामसभा, स्थानीय निकाय के स्तर पर संबंधित वार्डो में बताई जाएंगी, जहां उनका सत्यापन होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को होगा।
उदयपुर | यूआईटीमें बुधवार को कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर की मौजूदगी में जनसुनवाई होगी। दोपहर 3 बजे 50 प्रकरणों पर सुनवाई होगी। इससे पहले मंगलवार को यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता ने अधिकारियों से संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली। गौरतलब है कि इससे पूर्व जनसुनवाई 19 जून को हुई थी। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण जनसुनवाई तीन माह बाद हो रही है।