पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानपुर के पूर्व सरपंच उप सरपंच को जेल

कानपुर के पूर्व सरपंच उप सरपंच को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| एसीबीटीम ने कानपुर पंचायत के पूर्व सरपंच भैरूलाल उप सरपंच मदनलाल को पद का दुरुपयोग कर फर्जी पट्टे जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सीआई हरीशचंद्र सिंह चूंडावत ने बताया कि मामला 2012 में सामने आया था। आरोप था कि दोनों ने 2008-09 में आठ लोगों को पंचायत की करीब 7 हेक्टेयर जमीन के फर्जी पट्टे तैयार कर धोखेबाजी की थी। टीम ने दस्तावेजों के आधार पर इसकी पुष्टि की है।