- Hindi News
- इनकम टैक्स कर्मी के घर से जेवर और नकदी ले गए चोर
इनकम टैक्स कर्मी के घर से जेवर और नकदी ले गए चोर
अंबामाताथाना क्षेत्र की शांतिवन कॉलोनी में सोमवार रात इनकम टैक्स विभाग के कर्मचारी के सूने मकान से सोने के जेवर और पूजा में रखे 11 हजार रुपए ले गए। चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरे सेटअप बॉक्स भी नहीं छोड़े। मौका मुआयना में फुट मार्क देख पुलिस वारदात में महिला के भी शामिल होने का अनुमान लगा रही है।
पुलिस के मुताबिक चोरी इनकम टैक्स कर्मचारी ओम बंसल के मकान में हुई। बंसल उदयपुर में अकेले रहते हैं। उनके बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे शहर में रहते हैं। बंसल सोमवार को भीलवाड़ा गए थे। मंगलवार सुबह लौटने के बाद सीधे अपने ऑफिस चले गए। वे लंच टाइम में घर पहुंचे तो सभी कमरों के नकूचे टूटे थे।
अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था। बंसल ने बताया कि चोर पूजा के लिए रखे हुए 11 हजार रुपए, सोने के 5 तोला वजनी कंगन, 2 सीसीटीवी कैमरे सेट अप बॉक्स, एक डीवीडी 15 हजार की घड़ी ले गए। उन्होंने एलसीडी की स्क्रीन भी तोड़ डाली। चोरों ने फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे का नकूचा भी तोड़ा। यह कमरा दो साल से बंद था। सूचना थाना पुलिस पहुंचे। मौके से गुटखे के पाउच, एक साबल (जमीन की खुदाई में काम आने वाला लोहे का भारी औजार) जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।