जमीन की धोखाधड़ी में फंसे उपपंजीयक
बांसवाड़ा। भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो के डीएसपी बृजेंद्रसिंह भाटी ने जमीन बेचने में धोखाधड़ी करने के मामले में एक उपपंजीयक सहित तीन जनों की जांच कर आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। भाटी ने बताया कि ग्राम बुझड़ा तहसील गिर्वा जिला उदयपुर के राजपत्र में दर्ज कृषिभूमि के मामले में परिवाद दर्ज किया गया था। जांच में यह पाया गया कि ग्राम बुझड़ा की जमाबंदी खाता संख्या 232 में जाति भील अंकित होने के बावजूद जाति को काटकर सोलंकी कर रखा है। जबकि भील जाति के व्यक्ति द्वारा सोलंकी जाति के व्यक्ति को जमीन विक्रय नहीं की जा सकती है।
जांच सामने आया कि वरदा सोलंकी प्रोपर्टी डीलर का काम करता था। जो रजिस्ट्री कार्यालय उपपंजीयक बारापाल में मौजूद था। जिसने अपने व्यवसाय के कारण आरोपी दशरथलाल मीणा तत्कालीन उपपंजीयक बारापाल, तत्कालीन पटवारी अंबालाल खटीक, विक्रेता परथा से मिलीभगत कर राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी कर बेचान अपने नाबालिग पुत्रों के नाम कर दिया। एसीबी ने तत्कालीन नायब तहसीलदार और निलंबित उप पंजीयक गिर्वा तहसील जिला उदयपुर, तत्कालीन पटवारी अंबालाल खटिक, परथा पुत्र भैरा भील निवासी बुझड़ा के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया है।