- Hindi News
- बेटिकट पुलिसकर्मी टीसी को धक्का देकर भागे, 950 रुपए की रसीद काटी
बेटिकट पुलिसकर्मी टीसी को धक्का देकर भागे, 950 रुपए की रसीद काटी
मावली | चेतकएक्सप्रेस से उतरकर रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते बेटिकट तीन पुलिसकर्मियों का गेट पर खड़े टिकट चेकर से विवाद हो गया। इस बीच उन्होंने चेकर के साथ धक्का-मुक्की भी की। कुछ देर हंगामे के बाद वे भाग गए। विवाद के दौरान मोबाइल स्टेशन पर ही गिर जाने अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। तीनों द्वारा साढ़े नौ सौ रुपए की रसीद कटवाने पर टिकट चेकर से इनका समझौता हो गया। हालांकि मामले की शिकायत रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों तक की गई है। तीनों नीम का थाना से रहे थे। दिल्ली सरायरोहिला से चलकर सुबह छह बजे स्टेशन पर पहुंची चेतक एक्सप्रेस से तीन पुलिसकर्मी उतरे। वे टिकट चेकर से उलझ गए। करीब एक घंटे बाद तीनों के लौटने पर सुभाष नाम के पुलिसकर्मी के नाम से तीनों की बेटिकट होने के जुर्माने के तौर पर साढ़े नौ सौ रुपए की रसीद काटने के बाद मामला निपटा। विवाद की शिकायत को लेकर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर उदयपुर से स्टेशन पहुंचे। इधर, आकोला थानाधिकारी भैरुलाल राव का कहना है कि तीन पुलिसकर्मी नीम का थाना से सुबह चेतक एक्सप्रेस से आए तो थे, लेकिन इनकी टिकट चेकर से विवाद जैसे मामले की कोई जानकारी नहीं है।