पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना डेढ़ माह के उच्च स्तर पर, 520 रुपए उछला

सोना डेढ़ माह के उच्च स्तर पर, 520 रुपए उछला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/उदयपुर| वैश्विकबाजारों में तेजी के रुख के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में फिर से तेजी गई। सोना स्टैंडर्ड 520 रुपए बढ़कर डेढ़ माह के उच्च सतर 27,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। जेवराती सोना भी 490 रुपए की तेजी के साथ 25,290 रुपए बिका। औद्योगिक इकाइयों की लिवाली से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 1500-1500 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई।

दूसरी ओर चांदी कलदार में कोई फेरबदल नहीं हुआ। बाजार विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपना स्टॉक बढ़ाए जाने से चांदी वायदा में तेजी आई।

भाव :- चांदी (999) 38,500, चांदी रिफाइन 38,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,300 रुपए, सोना जेवराती 25,900 रुपए, वापसी 25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम।