महतो को ज्ञापन दिया
उदयपुर|अखिल भारतीयवाल्मीकि महापंचायत ने विभिन्न मांगो को लेकर सफाई कर्मचारी की राष्ट्रीय आयोग की सदस्य डॉ. लता ओमप्रकाश महतो को ज्ञापन दिया। अभा वाल्मीकि महापंचायत की प्रदेशाध्यक्ष ललिता कल्याणा ने बताया कि ज्ञापन में विद्यार्थियों को शैक्षणिक लोन दिलवाने, हॉस्टल के लिए जमीन उपलब्ध करवाने आदि मांगे की गई।