पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता लेकर मेयर ने शुरू किया अभियान

सदस्यता लेकर मेयर ने शुरू किया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयस्तर पर भाजपा के सदस्यता अभियान की बुधवार को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने शुरुआत की।

अभियान के जिला संयोजक प्रेमसिंह शक्तावत ने बताया कि इस दाैरान मेयर के साथ ही, डिप्टी मेयर लोकेश द्विवेदी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व मेयर रजनी डांगी पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने मोबाइल से ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। अभियान के सह संयोजक मनोहर चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वार्ड बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। जो भी प्राथमिक सदस्य 100 कार्यकर्ताओं को सदस्य बना लेगा, वही सक्रिय सदस्य बन पाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अमृत मेनारिया, हरीश चावला भी मौजूद थे। इधर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने 13 दिसंबर को जयपुर में होने वाले सम्मेलन काे लेकर बुधवार को शहर जिला पदाधिकारियों की बैठक ली।

उदयपुर. पार्टीकार्यालय पर बुधवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए मेयर भाजपा पदाधिकारी। भास्कर